यूनुस खान के बाद अब अशोक परनामी करेंगे BJP से बगावत? वसुंधरा के एक और करीबी का टिकट कटा, समर्थकों का बवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 5, 2023, 08:18 PM IST

Rajasthan Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को वसुंधरा राजे का समर्थक माना जाता है। अशोक परनामी को आदर्श नगर विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद थी, वो यहां से विधायक भी रह चुके हैं।

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में बगावत देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के कई समर्थकों को इस बार बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है, जिसके बाद से बगावत बढ़ती दिख रही है। खबर है कि यूनुस खान के बाद अब अशोक परनामी बीजेपी छोड़ सकते हैं। टिकट कटने के बाद से इनके समर्थक बवाल काट रहे हैं।

End of Feed