Rajasthan Election: 32 आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, सी-1 फॉर्म भरना होगा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 2, 2023, 09:27 PM IST

आपराधिक रिकॉर्ड वाले इन उम्मीदवारों को सी-1 फॉर्म भरना होगा और अपराध की जानकारी समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से तीन बार प्रकाशित और प्रसारित करके सार्वजनिक करनी होगी।

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिये पिछले चार दिनों में नामांकन दाखिल करने वाले 241 उम्मीदवारों में से 32 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने एक बयान में कहा कि पिछले चार दिनों में राज्य भर में कुल 241 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जिनमें से 32 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

Election commission

राजस्थान चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार

आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को सी-1 फॉर्म भरना होगा

उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले इन उम्मीदवारों को सी-1 फॉर्म भरना होगा और अपराध की जानकारी समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से तीन बार प्रकाशित और प्रसारित करके सार्वजनिक करनी होगी। उन्होंने बताया कि राज्य भर में चौथे दिन बृहस्पतिवार को कुल 151 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये जिनमें जयपुर की आमेर सीट से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और जयपुर की मालवीय नगर सीट से समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष एवं कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना शर्मा भी शामिल हैं।

End of Feed