राजस्थान चुनाव: 236 उम्मीदवारों का क्रिमिनल रिकॉर्ड, इस बार 651 करोड़पति मैदान में

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 20, 2023, 03:52 PM IST

पिछले चुनाव में 597 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे और इस बार यह संख्या बढ़कर 651 हो गई है, जो बताता है कि अपना भाग्य आजमाने उतरे उम्मीदवार पहले से ही अति समृद्ध हैं।

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चल रही चुनावी लड़ाई में एक एक खास बात देखी जा रही है, और ये है धनकुबरे उम्मीदवारों का प्रभुत्व। 1875 उम्मीदवारों के शपथपत्रों के आधार पर डेटा से पता चलता है कि छह उम्मीदवारों के पास 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति हैं। पिछले चुनाव में 597 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में थे और इस बार यह संख्या बढ़कर 651 हो गई है, जो बताता है कि अपना भाग्य आजमाने उतरे उम्मीदवार पहले से ही अति समृद्ध हैं।

BJP Congress Rajasthan Election 2023

राजस्थान चुनाव 2023

राजनीतिक मंच पर आपराधिक रिकॉर्ड

इसके अलावा इस चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों की भी कमी नहीं है। हलफनामों के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि 1875 उम्मीदवारों में से 236 पर बलात्कार, महिलाओं पर हमला, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा 326 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। पिछले चुनाव से इस चुनाव की तुलना करें तो गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों की संख्या 195 (9%) से बढ़कर 236 (13%) हो गई है।

End of Feed