प्रवर्तन निदेशालय के छापों पर CM गहलोत का विवादित बयान, बोले-देश में कुत्तों से ज्यादा घूम रही ED

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 27, 2023, 04:24 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023 : मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के तहत दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदने की गारंटी की घोषणा की। साथ ही सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहले वर्ष में एक टैबलेट या लैपटॉप देने का वादा किया। कांग्रेस सत्ता में लौटी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून पारित करेगी।

Ashok Gehlot News: राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विवादित बयान दिया है। गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि देश में कुत्तों से ज्यादा ईडी घूम रही है। वह हमारी सरकार को टारगेट कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी देश की प्रमुख जांच एजेंसियां हैं। बता दें कि ईडी ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की। साथ ही सीएम के बेटे वैभव गहलोत को समन जारी किया।

Ashok Gehlot

ईडी के छापों पर गहलोत का विवादित बयान।

छात्रों को टैबलेब, लैपटॉप देने का वादा

मुख्यमंत्री ने गोधन योजना के तहत दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गोबर खरीदने की गारंटी की घोषणा की। साथ ही सरकारी कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों को पहले वर्ष में एक टैबलेट या लैपटॉप देने का वादा किया। उन्होंने कहा आगे कहा कि कांग्रेस सत्ता में लौटी तो सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून पारित करेगी ताकि भविष्य में कोई भी सरकार ओपीएस को रोक न सके।

End of Feed