अब बीजेपी में दीनदयाल का सिद्धांत नहीं, सिर्फ जीत का फार्मूला चलता है, पूर्व मंत्री यूनुस खान ने साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 02:56 PM IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी लोगों में शुमार रहे पूर्व मंत्री यूनुस खान ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से हटकर सिर्फ चुनावी जीत के फार्मूले को तवज्जो देने का आरोप लगाया।

डीडवाना: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सबसे करीबी लोगों में शुमार रहे पूर्व मंत्री यूनुस खान ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से हटकर सिर्फ चुनावी जीत के फार्मूले को तवज्जो देने का आरोप लगाया। यूनुस खान ने साथ ही कहा कि उनकी इस पार्टी के साथ कभी कोई रिश्तेदारी नहीं थी और वह केवल इसकी विचारधारा के चलते इसके साथ जुड़े हुए थे। खान भारतीय जनता पार्टी से टिकट कटने के बाद नागौर जिले की डीडवाना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के टिकट पर वह 2003 और 2013 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में, यूनुस खान को टोंक से कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट के खिलाफ मैदान में उतारा गया था लेकिन वह चुनाव हार गए। पायलट को 109,040 और खान को 54,861 वोट मिले थे। वसुंधरा राजे सरकार में लोक निर्माण और परिवहन मंत्री रहे खान को भाजपा से केवल इतनी शिकायत है कि टिकट काटे जाने के समय उनसे कोई बातचीत नहीं की गई।

Rajasthan Assembly Election 2023

वसुंधरा राजे के सबसे नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजस्थान में बीजेपी का एक प्रमुख मुस्लिम चेहरा रहे खान ने कहा कि मुझे सिर्फ इतनी शिकायत है कि अगर मुझे बुलाकर बात करते तो मैं आज भारतीय जनता पार्टी के साथ काम कर रहा होता। लेकिन उन्होंने यह अवसर भी खो दिया। डीडवाना विधानसभा क्षेत्र में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे यूनुस खान मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में है। कांग्रेस ने इस सीट से अपने वर्तमान विधायक चेतन डूडी को टिकट दिया है तो भाजपा ने जितेंद्र सिंह जोधा को उम्मीदवार बनाया है। खान के मुताबिक, वह टिकट कटने से निराश नहीं है क्योंकि डीडवाना की जनता ने उन्हें अपनी ओर से टिकट दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे जिस तरह का जन समर्थन डीडवाना में मिल रहा है, इससे पहले कभी नहीं मिला था।

End of Feed