Rajasthan Chunav 2023: राज्यवर्धन सिंह के समर्थन में झोटवाड़ा में सीएम योगी के रोड शो में उमड़ी जनता-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 08:16 PM IST

राजस्थान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झोटवाड़ा में सीएम योगी ने राज्यवर्धन सिंह राठौर के समर्थन में रोड शो व जनसभा की,झोटवाड़ा में योगी को देखने हजारों लोग पहुंचे।

राजस्थान में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी का जादू सिर चढ़कर बोला। अतिव्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा के लोगों के दिलों पर राज कराने और राजाखेड़ा, बाड़ी, धौलपुर व बसेड़ी में कमल खिलाने योगी आदित्यनाथ गुरुवार को राजस्थान पहुंचे। झोटवाड़ा में कतारों में खड़े रहे दर्जनों बुलडोजर व स्कूलों की छतों से योगी पर पुष्पवर्षा हुई।

उनकी एक झलक पाने के लिए लगा जैसे घर-घर से लोग पहुंच गए। सीएम योगी ने यहां भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।

End of Feed