जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे राहुल गांधी? चुनावी मौसम में कह दी ये बड़ी बात

Congress Plan for Jammu-Kashmir: राहुल गांधी ने दावा किया है कि वो जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए दबाव डालेंगे। इससे एक दिन पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सात गारंटियों की घोषणा की। इनमें पहले नंबर पर जम्मू कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देना शामिल है।

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि अगर केंद्र विधानसभा चुनाव के बाद भी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं करता है तो कांग्रेस उस पर दबाव बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मविश्वास को हिला दिया है।'

Rahul Gandhi on Jammu Kashmir

राहुल गांधी।

आपका लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया- राहुल

राहुल गांधी ने कहा, 'देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदला गया... आपका लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया। हमने राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को प्राथमिकता दी है।' उन्होंने पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा, 'यदि वे चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल नहीं करते हैं, तो हम उन पर दबाव डालेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपका राज्य का दर्जा बहाल हो।'

End of Feed