BRS नेता कविता ने राहुल को बताया चुनावी गांधी, कहा- पर्यटक के तौर पर तेलंगाना आएं, अंकापुर चिकन खाएं

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 18, 2023, 03:24 PM IST

बीआरएस नेता कविता ने जानना चाहा कि राहुल तेलंगाना क्यों आ रहे हैं और आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य, इसके किसानों या छात्रों के लिए कुछ नहीं किया है और वह तेलंगाना की विकास की कहानी का भी हिस्सा नहीं हैं।

Telangana Elections: भारत राष्ट्र समिति की के. कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव गांधी बताते हुए करारा वार किया है। कविता ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में एक पर्यटक के तौर पर आ सकते हैं, यहां के मशहूर लजीज स्थानीय भोजन अंकापुर चिकन का स्वाद चख सकते हैं और फिर वापस जा सकते हैं। बोधन में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने राहुल से अनुरोध किया है कि वह आज से शुरू हो रही अपनी तीन दिवसीय बस यात्रा के दौरान निजामाबाद के दौरे में अपनी अजीबोगरीब बातों से लोगों में मतभेद पैदा नहीं करें।

Kavitha BRS

बीआरएस नेता के कविता

कविता ने कहा, राहुल अंकापुर चिकन खाएं

कविता ने जानना चाहा कि राहुल तेलंगाना क्यों आ रहे हैं और आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य, इसके किसानों या छात्रों के लिए कुछ नहीं किया है और वह तेलंगाना की विकास की कहानी का भी हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपके लिए तेलंगाना में कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल जी हम आपको राहुल गांधी नहीं चुनाव गांधी ही कहना चाहते हैं। अगर आप तेलंगाना आएं तो यह नाम आपके लिए ठीक नहीं होगा। जब आप निजामाबाद आएं तो अंकापुर चिकन खाएं जो यहां बहुत लोकप्रिय है। एक पर्यटक के रूप में यहां आने के लिए हम आपका स्वागत करते हैं और कृपया इसके बाद यहां से चले जाएं। बहुत बहुत धन्यवाद।

End of Feed