प्रियंका गांधी वाड्रा का क्या होगा? पहली बार लड़ने जा रही हैं चुनाव, जानें कब करेंगी नामांकन

Lok Sabha By-Election News: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट पर प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। आपको पूरा प्लान बताते हैं।

Wayanad Lok Sabha Seat: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रोडशो करेंगे।

Rahul Priyanka in Haryana

प्रियंका गांधी वाड्रा कब दाखिल करेंगी नामांकन?

तो पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

End of Feed