चुनावी समर के बीच तोमर के बेटे वाले केस पर सियासत! CM बघेल ने पूछा- 10,000 करोड़ का खेल?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 15, 2023, 01:08 PM IST

दरअसल, केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे से जुड़े तीन वीडियो अब तक सामने आ चुके है। दो में तो तोमर का बेटा दिख रहा है और तीसरा वीडियो उस व्यक्ति का आया है जिससे सारी बातचीत हुई। कांग्रेस ने तीनों वीडियो जारी किए हैं।

चुनावी समर के बीच केंद्रीय मंत्री और दिमनी (मध्य प्रदेश) के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर से जुड़े मामले पर जमकर सियासत देखने को मिली है। देवेंद्र के लेन-देन के सामने आए तीन कथित वीडियों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नशे के कारोबार से जुड़ता हुआ दिख रहा है, इसलिए जांच जरूरी है।

narendra singh tomar

केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर। (फाइल)

कमलनाथ ने इस बाबत सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर लिखा, "मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से जानना चाहता हूं कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी और परिवार का हित है या देशहित। केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के तीन वीडियो अब तक सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए के लेनदेन से शुरू हुआ मामला अब 10,000 करोड़ रुपए तक के लेनदेन तक पहुंच चुका है। इसमें मादक पदार्थों के व्यापार और कनाडा से सीधा संबंध दिखाया जा रहा है। यह मामला अब किसी व्यक्ति या पार्टी का नहीं है, बल्कि सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा और नशे के कारोबार से जुडता हुआ दिख रहा है।"

End of Feed