उदयपुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, 8 विधानसभाओं से जुटेंगे लोग, निशाने पर होगी गहलोत सरकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 04:38 PM IST

PM Modi Udaipur Rally : प्रधानमंत्री उदयपुर में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आचार संहिता लगने के बाद उनकी यह पहली रैली है। पीएम की यह रैली नई बलिचा स्थित कृषि मंडी परिसर में होगी। समझा जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम गहलोत सरकार को निशाने पर लेंगे।

PM Modi Udaipur Rally : राजस्थान में विधानसभा का चुनाव-प्रचार जोर पकड़ चुका है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होड़ मची है। दोनों दलों के दिग्गज नेता अपने चुनावी रैलियों में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री मोर्चा संभाले हुए हैं। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों पर मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

PM Modi

राजस्थान में चुनाव प्रचार में जुटे हैं भाजपा के दिग्गज नेता।

आठ विधानसभाओं से जुटेंगे लोग

इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली गुरुवार को उदयपुर में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मेगा रैली में उदयपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों से लोग जुटेंगे। पीएम की इस रैली को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए जिले को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।

End of Feed