'गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ', PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाए ये 6 गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 01:43 PM IST

PM Modi in MP Chunav: मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तापमान सबसे उच्च स्तर पर है। इस बीच मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। पीएम ने आगे कहा कि मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं...।

PM Modi in MP Chunav

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया घोटालों से जुड़ा गंभीर आरोप।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए 6 आरोप

  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि '2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।'
  2. पीएम मोदी ने बोला कि 'कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं है। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां सरकारी योजनाएं, रास्ते, गलियां... सब कुछ उसी परिवार के नाम कर देती है। एमपी के घोषणापत्र में भी सिर्फ वही एक परिवार दिखता है।'
  3. उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा।'
  4. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। कांग्रेस के नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं।'
  5. पीएम मोदी ने बोला कि 'कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का नारा रहा है- गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानि कांग्रेस विकास का काम नहीं करती, लेकिन गरीब की जेब जरूर साफ कर देती है।'
  6. कांग्रेस वाले कर्ज़माफी की झूठी घोषणाएं करते हैं। 5 साल पहले भी इनके नेता कहते थे 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे। 10 दिन तो छोड़िए, डेढ़ साल का समय इनको मिला, लेकिन ये किसान का कर्ज नहीं माफ कर पाए।

End of Feed