'कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू', छत्तीसगढ़ में गरजे पीएम मोदी; पढ़ें 11 बड़ी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2023, 01:40 PM IST

PM Modi Slams Congress in Chhattisgarh: मुंगेली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह पसंद नहीं कि मैं छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में बोलता रहूं। उन्होंने ये भी दावा किया कि मीडियाकर्मी मुझे बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट हार रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है।

Chhattisgarh Chunav News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ मुंगेली में भाजपा की रैली में दावा किया कि खुद सीएम भूपेश बघेल खुद अपनी सीट हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य में भाजपा सत्ता में आई तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने मुंगेली में बोला कि मीडियाकर्मी मुझे बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट हार रहे हैं।

PM Modi in Chhattisgarh Rally

पीएम मोदी का दावा, खुद अपनी सीट हार रहे हैं सीएम भूपेश बघेल।

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के संबोधन की 11 बड़ी बातें

1). मुंगेली में विजय संकल्प महारैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है. कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की आस्था का भी सम्मान नहीं किया...आजादी के इतने दशकों के बाद अगर कोई "आज देश गरीब है, तो दोषी कांग्रेस है। 'गरीबी हटाओ' नारे के दशकों बाद भी देश के दलित, ओबीसी और आदिवासी गरीब हैं, तो दोषी कांग्रेस है..."

End of Feed