Modi Aurangabad, Begusarai Bihar Rally: लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के लिए 370 और 400 सीट पार करने के अपने मिशन को अंजाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से एक्शन से मोड में हैं। वह राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। शनिवार को वह बंगाल से बिहार से पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगे। करीब 20 महीने के बाद मंच पर दोनों नेता एक साथ नजर आएंगे। मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी बिहार और देश की राजनीति को एक खास संदेश देगी। अपने इस बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।
Modi Bihar Rally: मंच पर साथ नजर आएंगे मोदी, नीतीश
पीएम बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कर देगी। मंच पर पीएम और नीतीश के साए एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री 21,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
