पवन सिंह नहीं लड़ेंगे आसनसोल से लोकसभा चुनाव, BJP ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ दिया था टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 07:02 PM IST

Pawan Singh Reject BJP Asansol Ticket: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने टिकट देने के लिए भाजपा का आभार जताया है। हालांकि, चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है।

Pawan Singh Reject BJP Asansol Ticket: भोजपुरी कलाकार पवन सिंह आसनसोल से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। बीजेपी ने पवन सिंह को टीएमसी नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारा था।

Pawan Singh

भोजपुरी स्टार पवन सिंह

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने आसनसोल से टिकट देने के लिए भाजपा का आभार जताया है। हालांकि, चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। पवन सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।"

End of Feed