पीएम मोदी और केजरीवाल में कोई फर्क नहीं, दोनों ही कायर और भ्रष्ट हैं...प्रियंका ने बोला तीखा हमला

मुस्तफाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते रहे, वहीं केजरीवाल ने मोदी पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, किसी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं ली।

Priyanka Gandhi Attacks PM Modi, Kejriwal- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच गया है और सभी दलों के बड़े नेता तीखा हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। शुक्रवार को एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी और केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है क्योंकि दोनों कायर और भ्रष्ट हैं।

Priyanka gandhi

प्रियंका का पीएम मोदी-केजरीवाल पर हमला

पीएम मोदी-केजरीवाल पर बोला हमला

मुस्तफाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते रहे, वहीं केजरीवाल ने मोदी पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, किसी ने भी कोई जिम्मेदारी नहीं ली। भाजपा की राजनीति हमेशा विभाजन पैदा करने की रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आप नेताओं ने मोदी के 'राजमहल' और भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के 'शीशमहल' के बारे में बात की, लेकिन उनमें से किसी ने भी लोगों के असली मुद्दों के बारे में बात नहीं की।

End of Feed