BJP-BJD समझौते पर अभी कोई फैसला नहीं, यूपी में तोड़ेंगे 2014 का रिकॉर्ड...बोले अमित शाह

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 21, 2024, 08:14 AM IST

शाह ने कहा कि हमें अभी तक नहीं पता कि हमारा बीजेडी के साथ गठबंधन होगा या नहीं। अगर समझौता नहीं होता है तो हम अकेले सरकार बनाने के लिए लड़ेंगे।

Amit Shah on Election Alliance: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि बीजू जनता दल (बीजेडी) के साथ संभावित गठबंधन पर अभी फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस ल ओडिशा में अपनी संख्या बढ़ाएगी। शाह ने कहा कि भाजपा को इस साल 42 लोकसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 25 से अधिक लोकसभा सीटें मिलेंगी और उत्तर प्रदेश में 71 सीटों (सहयोगियों सहित 73) के अपने 2014 के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

Amit shah

अमित शाह

शाह ने कहा, बीजेडी से अभी गठबंधन तय नहीं

न्यूज 18 के राइजिंग इंडिया कार्यक्रम में शाह ने कहा, हमें अभी तक नहीं पता कि हमारा बीजेडी के साथ गठबंधन होगा या नहीं। यदि हम ऐसा करते हैं, तो हम सहयोगी के रूप में काम करेंगे, और अगर हम नहीं करते हैं, तो हम अकेले सरकार बनाने के लिए लड़ेंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्यार करते हैं। इस बार वहां हमारी कई सीटें होंगी।

End of Feed