दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए BJP के बनाया खास प्लान, अभियान को तेज करेंगे NDA सांसद; जानें खास बातें

Election Campaign in Delhi: सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि राजग सांसद दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को तेज करेंगे। सूत्रों ने बताया कि दो-दो सांसदों वाले प्रत्येक समूह को दिल्ली में एक-एक मंडल का जिम्मा सौंपा गया है और वे शनिवार से लेकर तीन फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक अभियान चलाएंगे।

BJP Plan for Delhi Election Campaign: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान को तेज करने के मकसद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप रही है। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को सांसदों को सौंपे गए क्षेत्रों में उनसे गहन संपर्क अभियान शुरू करने का आग्रह किया।

BJP Plan for Delhi Election Campaign

NDA सांसद दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को तेज करेंगे।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक चलाएंगे अभियान

सूत्रों ने बताया कि दो-दो सांसदों वाले प्रत्येक समूह को दिल्ली में एक-एक मंडल का जिम्मा सौंपा गया है और वे शनिवार से लेकर तीन फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तक अभियान चलाएंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

End of Feed