'NDA के साथ मिलकर दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है NCP', प्रफुल पटेल बोले- हम कुछ सीटों पर लड़ेंगे

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकती है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है।

Delhi Assembly Elections: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर सकती है। एनसीपी के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी पिछले 25 सालों से दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। हम कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हम एनडीए से भी बात करेंगे। अगर बात बनती है तो हम एनडीए के साथ गठबंधन करेंगे।

Praful Patel

एनसीपी सांसद प्रफुल्ल पटेल (फोटो साभार: https://x.com/praful_patel)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीतने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की। हालांकि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता है। भले ही लोकसभा चुनाव में भाजपा सात की सातों सीट जीतने का दमखम रखती है, लेकिन विधानसभा चुनाव में उसकी एक न चलती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा और एनसीपी के बीच अगर गठबंधन होता है तो उसे कितनी सीटें दी जाती हैं।

End of Feed