Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जो कहल थी, वो सुलझ नहीं पाई। आखिरकार मुकेश सहनी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, महागठबंधन में शामिल वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) प्रमुख मुकेश सहनी ने दरभंगा में बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि वह इस बार खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वो सभी 243 सीटों पर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।
मुकेश सहनी ने खुद चुनाव न लड़ने की धोषणी कर दी है।(फोटो सोर्स: PTI)
उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि राज्य में अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो वो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। पिछले कुछ दिनों से महागठबंधन में मान-मनौव्वल का दौर बीच-बीच में चलता रहा।
मुकेश सहनी मुख्यत: मल्लाह, निषाद और सहनी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिहार में इन जातियों की 9 प्रतिशत आबादी है। मुकेश सहनी जो सीटें चाहते हैं उसमें से कुछ सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस सिंबल बांट रही है।
