MP: चुनावी नतीजों से पहले शिवराज को मिले 'पॉजिटिव संकेत' पर CM के सवाल पर साध ली चुप्पी, कहा- BJP जिंदाबाद

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 2, 2023, 11:12 PM IST

Assembly Elections 2023: यह पूछे जाने पर कि क्या वह पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद।" पिछले साल 17 मार्च को चौहान ने देश में भाजपा की ओर से सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम था।

Assembly Elections 2023: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जिस सूबे में सबसे कठिन सियासी पिच मानी गई, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत के भी अनुमान लगाए गए। चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने न सिर्फ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राहत के संकेत दिए बल्कि उनकी पार्टी को भी अच्छी खबर आने की ओर इशारा किया। ऐसा इसलिए क्योंकि 10 में से चार एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलने के आसार जताए गए।

Shivraj Singh Chauhan BJP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। (फाइल)

10 में से दो एग्जिट पोल ऐसे थे, जिनमें अनुमान जताया गया कि सूबे में बीजेपी 160 सीटें हासिल कर सकती है। वैसे, 2003 में भाजपा को 173 सीटें हासिल हुई थीं। वैसे, जबकि तीन एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई। हालांकि, तीन पोल्स ऐसे रहे, जिनमें तीन में इन दोनों दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही गई। मगर यह पोल्स सही ही साबित होंगे...इसकी कोई गारंटी नहीं है। पूर्व में कई एग्जिट पोल्स गलत भी निकले हैं।

End of Feed