MP Election: इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 17, 2023, 01:10 AM IST

MP Election: भाजपा उम्मीदवार मधु वर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे जिससे विवाद हुआ। उधर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले भाजपा कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे।

MP Election: इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए चुनावी विवाद के बाद भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

indore

इंदौर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता

यह विवाद शुक्रवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से चंद घण्टों पहले हुआ।

End of Feed