MP Election: बोल, सुन और देख नहीं पाने वाली 32 साल की गुरदीप के लिए खास दिन, जिंदगी में पहली बार डाला वोट

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 17, 2023, 12:50 PM IST

गुरदीप इस साल मई में तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आयोजित 10वीं की परीक्षा स्वाध्यायी विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की थी।

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाता बढ़-चढ़ कर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। इसमें शिरकत करने वाले कुछ लोगों की कहानी बिल्कुल ही अलग है। इंदौर के शहरी क्षेत्र में मतदान के पात्र कुल 15.55 लाख लोगों में गुरदीप कौर वासु सबसे अलग हैं। 32 साल की गुरदीप बोल, सुन और देख नहीं सकतीं और उन्होंने शुक्रवार को अपने जीवन में पहली बार मतदान करके लोकतंत्र का उत्सव कहे जाने वाले चुनाव में भागीदारी की नजीर पेश की।

Voting in MP Election 2023

गुरदीप कौर ने पहली बार डाला वोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया

गुरदीप की छोटी बहन हरप्रीत कौर ने बताया, मेरी बहन ने अपनी जिंदगी में पहली बार मतदान किया। वोट देने के लिए वह पिछले कई दिन से उत्साहित थी। हरप्रीत ने बताया कि प्रशासन की मंजूरी के आधार पर उन्होंने मतदान केंद्र में अपनी बहन की वोट डालने में मदद की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने मतदाता सूची में गुरदीप का नाम इस साल ही दर्ज कराया था।

End of Feed