MP Election 2023: जिसे मिली खरगोन सीट, उसी का हुआ मध्य प्रदेश; पिछले 12 विधानसभा चुनावों का ऐसा रहा है इतिहास

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 14, 2023, 07:08 PM IST

MP Election 2023: खरगोन के अलावा राज्य की तीन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले नौ विधानसभा चुनावों में क्षेत्र की जनता ने जिसे चुना, उसी दल की राज्य में सरकार बनी। इनमें बुरहानपुर जिले की नेपानगर सीट, मंडला जिले की निवास सीट और बड़वानी जिले की सेंधवा सीट शामिल है।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, तारीखों का ऐलान हो चुका है और नेताओं के कार्यक्रम भी जारी हैं। इसी बीच एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश की खरगोन विधानसभी सीट का एक पैटर्न सामने आया है, जिस भी पार्टी की यहां जीत हुई है, उसी की राज्य में सरकार बनी है,ऐसा पिछले 12 विधानसभा चुनावों में देखने को मिला है।

End of Feed