हमने 'नफरत के बाजार' में खोली 'मोहब्बत की दुकान', BJP को प्यार से भगाया...विदिशा में बोले राहुल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 14, 2023, 03:46 PM IST

विदिशा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, कर्नाटक में हमने उन्हें भगाया। हिमाचल प्रदेश में हमने उन्हें भगाया, लेकिन नफरत से नहीं।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच घमासान चरम पर है। बड़े-बड़े नेताओं के दौरे ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विदिशा पहुंचे और बीजेपी पर जमकर बरसे। राहुल ने यहां भी नफरत का बाजार और मोहब्बत की दुकान का जिक्र करते हुए बीजेपी को हराने की अपील की।

Rahul in vidisha

विदिशा में राहुल गांधी

राहुल बोले, हमने बीजेपी को भगाया

विदिशा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा, हमने बीजेपी से लड़ाई की है। कर्नाटक में हमने उन्हें भगाया। हिमाचल प्रदेश में हमने उन्हें भगाया, लेकिन नफरत से नहीं। हम 'नफरत के बाजार' में 'मोहब्बत की दुकान' खोलते हैं। हम अहिंसा के सिपाही हैं, मारते नहीं हैं। लेकिन हमने उन्हें प्यार से भगाया। हमने उनसे कहा कि यहां उनकी जगह नहीं है। आपने कर्नाटक को लूटा, '40% सरकार' चलाई इसलिए चले जाओ। यहां कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी।

End of Feed