अमेठी की जनता राजीव गांधी को भी डांट दिया करती थी, वह सिर झुका लेते थे...बोलीं प्रियंका गांधी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 15, 2023, 02:22 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचीं और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव घमासान जोरों पर है और कांग्रेस-बीजेपी के बड़े नेता ताबड़तोड़ दौरे पर हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को मध्य प्रदेश के दतिया पहुंचीं और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले किस तरह जनता के हाथों में पूरी शक्ति होती थी और मतदाता खुलकर अपनी बात सामने रखते थे। उन्होंने राजीव गांधी का उदाहरण देकर इस बात को समझाया।

Priyanka in Datia

दतिया में प्रियंका गांधी की रैली

कभी गुस्सा नहीं करते थे राजीव गांधी

प्रियंका ने कहा, अमेठी के लोग उन्हें (राजीव गांधी को) डांटते थे और उनके मुंह पर कहते थे, राजीव भैया, हम आपको प्यार देंगे लेकिन अगर आपने हमारी सड़कें ठीक नहीं कीं तो हम आपको वोट नहीं देंगे। वह पीएम थे लेकिन कभी गुस्सा नहीं करते थे, डांटते नहीं थे, सिर झुकाकर कहते थे 'मैंने ऑर्डर दे दिया है लेकिन समय लग रहा है'। ये हमारे देश की परंपरा है, हमारे पूर्वजों की परंपरा है। उन्होंने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी ताकि लोगों को पूरी शक्ति और समृद्धि हासिल हो सके।

End of Feed