विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश की 22 सीटों पर हार जीत तय करते हैं मुस्लिम वोटर, इस बार किसको करेंगे वोट?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2023, 06:37 AM IST

MP Assembly elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस समेत सारे दल मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं लेकिन मुस्लिम वोटरों के मन में क्या है।

MP Assembly elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शबाब पर चल रही हैं। इन चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के अलावा बहुत सारे क्षेत्रीय दल भी मैदान में है, वैसे तो सभी वर्गों को सभी पार्टियों साधने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अल्पसंख्यक खासकर मुस्लिम वर्ग सभी पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण है। पुराना रिकॉर्ड बताता है कि मुस्लिम वर्ग एक मुश्त वोटिंग करता आया है। पारंपरिक रूप से मुस्लिम कांग्रेस का वोटर माना जाता है।

Muslim Voters in Madhya Pradesh Elections

मध्य प्रदेश चुनाव में मुस्लिम वोटर की भूमिका

2011 की जनगणना के मुताबिक मध्य प्रदेश में मुसलमान की संख्या लगभग 7% है, जो अब लगभग 9% मानी जा रही है। मुसलमान जनरल और ओबीसी दोनों वर्गों में आते हैं। मध्य प्रदेश की 22 सीटों पर मुस्लिम आबादी हार जीत तय करती है। अगर मुस्लिम बाहुल्य सीटों की संख्या गिनी जाए तो वो लगभग 47 हैं। इन सीटों पर 5 से 15 हजार तक मुस्लिम वोटर्स हैं। जबकि 22 सीटों पर 15 से 35 हजार मुस्लिम वोटर्स हैं। बीते चुनाव में बीजेपी को 41.02% जबकि कांग्रेस को 40.89% वोट मिले थे। अब अगर वोट शेयर की बात करें तो अंतर सिर्फ 0.13% का था। इसलिए ये वोटर दोनों पार्टियों के‌ लिए जरुरी है।

End of Feed