Dampa seat : मिजोरम की डंपा सीट पर क्या MNF का फिर होगा कब्जा? कांग्रेस-BJP भी दावेदार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 31, 2023, 12:31 PM IST

Mizoram Dampa Election 2023 Profile: 40-सदस्यों वाली विधानसभा में MNF को सबसे अधिक 27 सीटों पर जीत मिली। इस चुनाव में कांग्रेस को चार सीटों पर सिमट कर रह गई। भारतीय जनता पार्टी को एक और निर्दलीय उम्मीदवारों को आठ सीटों पर जीत मिली। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद एमएनएफ के अध्यक्ष जोरमथांगा राज्य के मुख्यमंत्री बने।

Mizoram Dampa Election 2023 Profile: मिजोरम की मामित जिले की डंपा सीट पर मतदान 7 नवंबर को होगा। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इस सीट पर लाल्हमिंगथंगा साइलो को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने वानलाल्हमुआको को टिकट दिया है। वहीं, एमएनएफ ने इस सीट पर लालरिनत्लुअंगा साइलो को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Mizoram Dampa Election 2023

मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान।

पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एमएनएफ के लालरिंगत्लुअंगा ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के लालरोबिआका को 1657 वोटों के अंतर से हराया। इस चुनाव में लालरिंगत्लुअंगा को 5840 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 4183 वोट प्राप्त हुए। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार लालरोबिआका विजयी हुए। इस चुनाव में लालरोबिआका को 6172 वोट और एमएनएफ के उम्मीदवार लिआनसुआमा को 5011 वोट मिले। लालरोबिआका 1161 वोट के अंतर से जीते थे।

End of Feed