Milkipur By-Election 2025 Results: मिल्कीपुर में बीजेपी ने खिलाया कमल, सपा की साइकिल हुई पंचर

इस चुनाव में भाजपा ने चंद्रभानु प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि उनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मौका दिया था। जानिए हर अपडेट।

Milkipur By-Election 2025 Results: अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा सीट उपचुनाव में बीजेपी ने कमल खिला दिया है। इस सीट के नतीजे पर पूरे देश नजरें थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या के जीआईसी कॉलेज में मतों की गणना हुई। बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु प्रसाद पासवान ने पहले राउंड में बढ़त ले ली थी, जो अंत तक जारी रही और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। मिल्कीपुर विधानसभा सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी के चिह्न पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की थी। प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) से सांसद चुने जाने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। उप चुनाव में अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जहां एक तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी, वहीं राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भी यहां मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

Milkipur bypoll results

मिल्कीपुर की सियासी जंग

पार्टीउम्मीदवाररुझान
बीजेपीचंद्रभानु प्रसादजीत
सपा अजीत प्रसादहार
आजाद समाज पार्टीसंतोष कुमार
- मिल्कीपुर में 13 राउंड के बाद बीजेपी 36810 वोट से आगे।

End of Feed