'फिलिस्तीन-लेबनान को गैस चैंबर बना दिया है, हिटलर के बाद सबसे बड़े आतंकी हैं नेतन्याहू', इजरायरल के PM पर बरसीं महबूबा

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 : पीडीपी की नेता ने कहा कि यहूदियों को जान से मारने के लिए हिटलर ने गैस चैंबर का निर्माण कराया। जबकि इजरायल के पीएम ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है। वह हजारों लोगों को मार रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 90 सीटों के लिए हो रहा चुनाव
  • दो चरणों का चुनाव पूरा, तीसरे चरण की वोटिंग 1 अक्टूबर को
  • इस बार उमर अब्दुल्ला सहित कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं

Mehbooba Mufti : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर जमकर हमला बोला। मुफ्ती ने नेतन्याहू की दुनिया का 'सबसे बड़ा आतंकवादी' बताया। समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए सक्षात्कार में महबूबा ने इजरायल के पीएम की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से की। पीडीपी की नेता ने कहा कि यहूदियों को जान से मारने के लिए हिटलर ने गैस चैंबर का निर्माण कराया। जबकि इजरायल के पीएम ने फिलिस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है। वह हजारों लोगों को मार रहे हैं।

mehbooba Mufti

हम फलस्तीन के साथ खड़े रहे हैं-महबूबा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हिटलर ने लोगों को मारने के लिए गैस चैंबर बनाए लेकिन नेतन्याहू ने फलस्तीन और लेबनान को गैस चैंबर में बदल दिया है जहां वे हजारों लोगों को मार रहे हैं।’ महबूबा ने कहा कि नेतन्याहू शासन के साथ संबंध रखने का भारत सरकार का फैसला गलत है। उन्होंने कहा, ‘हम महात्मा गांधी के समय से ही फलस्तीन के साथ खड़े रहे हैं। ऐसे शासन के साथ संबंध रखना और लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों और ड्रोन की आपूर्ति करना, मुझे लगता है, एक गलत निर्णय है।’

End of Feed