Mandawa Rajasthan Chunav Result 2023 : कांग्रेस की रीता ने भाजपा सांसद नरेंद्र को दी पटखनी, 18717 वोटों से दर्ज की जीत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:57 PM IST

Mandawa Rajasthan Chunav Election Result 2023 : मंडावा राजस्थान के झुंझुन जिले का विधानसभा सीट है। इस बार यहां से बीजेपी ने सांसद नरेंद्र कुमार को चुनावी रण में उतारा, उन्हें कांग्रेस की रीता चौधरी ने 18717 वोटों से हरा दिया है।

Mandawa Rajasthan Chunav Election Result 2023 : राजस्थान के झुंझुन संसदीय क्षेत्र के मंडावा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस और बीजेपी के बीच महसंग्राम देखने को मिला। भाजपा के सांसद नरेंद्र कुमार को चुनावी रण में कांग्रेस की रीता चौधरी ने करारी शिकस्त दी है। रीता ने भाजपा के नरेंद्र को 18717 वोटों से हरा दिया है। बता दें, इस सीट से सांसद नरेंद्र कुमार दो बार विधायक रह चुके हैं। साल 2019 में जब नरेंद्र सांसद बन गए तो यहां उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीता चौधरी की जीत हुई थी। वहीं इस बार नरेंद्र और रीता चौथी बार आमने सामने थे, दोनों के बीच महामुकाबला देखने को मिला, मगर भाजपा सांसद को निराशा हाथ लगी। चार मुकाबलों में दो बार नरेंद्र और दो बार रीता जीती हैं। मंडावा विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम नीचे देखिए।

Mandawa Rajasthan Chunav Result 2023

Mandawa Rajasthan Chunav Result 2023: यहां देखें राजस्थान मंडावा विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम

मंडावा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
नरेंद्र कुमार बीजेपीहारे
रीता चौधरी कांग्रेसजीतीं
मोहम्मद सादिक बसपाहारे
सत्यनारायणनिर्दलीयहारे

Mandawa Election Result: झुंझुन जिले में 7 विधानसभा सीट

बता दें, झुंझुन जिले में 7 विधानसभा सीटें आती हैं, 2018 चुनाव में इनमें से 5 पर कांग्रेस का कब्जा है, जबकि बाकी 2 सीटों पर बीजेपी के विधायक बने थे। नीचे देखिए चुनावी नतीजों में इस सीट पर किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले।

मंडावा में भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार की हार।

Mandawa Rajasthan Chunav Result 2023: मंडावा के कुल मतदाता की संख्या

मंडावा झुंझुन विधानसभा की GEN सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 245633 है, जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 127594 और महिला मतदाताओं की संख्या 118037 है।

End of Feed