BJP उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने शख्स ने गिनवा दिए कांग्रेस के काम, देखिए Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2023, 08:45 PM IST

राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने कई चुनौतियां हैं। जयपुर रूलर सीट से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर को जब बीजेपी ने झोटवाड़ा से टिकट दिया तो लगा कि यह सीट आसानी से उसके हिस्से आ जाएगी, लेकिन कांग्रेस ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी​​​ को टिकट देकर बड़ा दांव चल दिया है।

इस समय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। नेता से लेकर उम्मीदवार तक जनता को रिझाने की पूरी कोशिश करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर जब एक चुनावी कार्यक्रम में पहुंचे तो यहां एक शख्स ने उनके सामने कांग्रेस के ही काम गिना दिए। राज्यवर्धन सिंह राठौर को बीजेपी ने झोटवाड़ा सीट से टिकट दिया है।

rajyavardhan singh rathore

राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने कांग्रेस की तारीफ कर गया शख्स

कांग्रेस ने वीडियो किया ट्वीट

राजस्थान कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट कर दावा किया है कि चुनाव प्रचार के दौरान एक शख्स राज्यवर्धन सिंह राठौर के सामने कांग्रेस की काम गिनवा रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा-"राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने जनता ने गिनाए कांग्रेस के काम।"

End of Feed