मालवीय नगर सीट पर इस बार त्रिकोणीय लड़ाई, AAP के सोमनाथ की BJP के सतीश, कांग्रेस के कोचर से मुकाबला

Delhi Assembly Election 2025 : मालवीय नगर सीट पर पहली बार चुनाव 1977 में हुआ। इस चुनाव में जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। इसके बाद इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा हो गया। 1998, 2003 और 2008 में यह सीट कांग्रेस के खाते में रही। फिर 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी यहां से विजयी हुई। तब से यह सीट AAP के पास है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 : दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए चुनावी घमासान जारी है। राज्य में मुख्य लड़ाई आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। इस बार तीनों दलों के कद्दावर नेता एवं दिग्गज चेहरे चुनावी मैदान में हैं। कई सीटों पर हाई प्रोफाइल चेहरे अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इससे मुकाबला दिलचस्प और कांटे का बन गया है। सीटें त्रिकोणीय लड़ाई में फंसती नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक सीट मालवीय नगर है। दक्षिणी दिल्ली की इस सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती, भाजपा के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर के बीच है।

Malviya nagar

दक्षिणी दिल्ली की सीट है मालवीय नगर।

तीन बार से जीतते आए हैं सोमनाथ भारती

मालवीय नगर सीट से अभी सोमनाथ भारती मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। तो भाजपा ने दिल्ली के अपने पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस से जितेंद्र कोचर ताल ठोक रहे हैं। सोमनाथ तीन बार से इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं लेकिन इस बार भाजपा और कांग्रेस ने इस सीट पर पूरा जोर लगा दिया है। इससे भारती की राह इस बार आसान नहीं लग रही है। मालवीय नगर पॉश इलाका है। हालांकि, ययहां यूपी, हरियाणा, राजस्थान के लोग भी रहते हैं।

End of Feed