राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे हो सकते हैं 'INDIA' के पीएम उम्मीदवार, थरूर का दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 07:43 AM IST

Lok Sabha Chunav: विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, मगर इंडिया गठबंठन में शामिल सभी पार्टियों के नेता अपनी-अपनी राय पेश कर रहे हैं। इसी बीच शशि थरूर ने कहा है कि सत्ता में आने पर मल्लिकार्जुन खड़गे या राहुल गांधी प्रधानमंत्री उम्मीदवार हो सकते हैं।

Shashi Tharoor On Next PM OF INDIA: अगर देश में विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) की सरकार तो क्या राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे? ये सवाल इसलिए अहम हो गया है क्योंकि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ये दावा किया है कि 'इंडिया' गठबंधन के सत्ता में आने पर खड़गे या राहुल प्रधानमंत्री उम्मीदवार हो सकते हैं।

Rahul Gandhi Shashi Tharoor Mallikarjun Kharge

सत्ता में आने पर खड़गे या राहुल प्रधानमंत्री उम्मीदवार हो सकते हैं।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर सकती है इंडिया

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि उन्हें लगता है कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता में आता है तो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में नामित कर सकती है। थरूर ने कहा कि अगले साल के चुनाव में विपक्षी गठबंधन के कारण आश्चर्यजनक नतीजे देखने को मिल सकते हैं और ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को शिकस्त देकर केंद्र में सत्ता में आने की संभावना है।

End of Feed