Jammu Kashmir Voting: जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा करेंगे बहाल, खरगे-राहुल ने दोहराया वादा

राहुल गांधी ने कहा, जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का दर्जा छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया है।

Jammu Kashmir Voting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने पर बुधवार को जनता से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और पूर्ण राज्य के नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, जम्मू-कश्मीर के लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और सच्चे विकास और पूर्ण राज्य के नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही हम सभी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने और बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हैं।

kharge And Rahul

खरगे और राहुल का चुनावी वादा

खरगे की मतदाताओं से अपील

उन्होंने कहा कि हर वोट भविष्य को आकार देने और शांति, स्थिरता, न्याय, प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण का युग लाने की ताकत रखता है। हम सभी से, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे इस महत्वपूर्ण चुनाव में भाग लें और बदलाव के उत्प्रेरक बनें। पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया, जब आप अपना वोट डालें, तो याद रखें कि इस उपहास के लिए कौन जिम्मेदार है। खरगे ने लोगों का आह्वान किया, आइए हम एकजुट हों और जम्मू-कश्मीर के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दें, जहां सभी नागरिकों की आवाज सुनी जाए।

End of Feed