Maharashtra Richest Candidate: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन का शोर अब थम गया है। 288 सीटों के लिए के लिए करीब 8000 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अब आनेवाले तीन हफ्तों तक जमकर चुनाव प्रचार का बिगुल बजेगा। चुनाव लड़ रहे इन 8000 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किये गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक मुम्बई के घाटकोपर पूर्व सीट से बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार है।
पराग शाह हैं महाराष्ट्र के सबसे अमीर उम्मीदवार
ये भी पढ़ें- Jharkhand Assembly Election: झारखंड की चुनावी राजनीति और जेल, कोई बना 'स्टार' तो किसी को मिली 'हार'
महाराष्ट्र के सबसे अमीर चुनाव
एफिडेविट के मुताबिक पराग शाह की प्रॉपर्टी करीब 3383.06 करोड़ है। इससे भी बड़ी बात ये है कि पराग शाह की प्रॉपर्टी पिछले 5 साल में 575% फ़ीसदी बढ़ी है 2019 के विधानसभा चुनाव में उनकी प्रॉपर्टी 550.62 करोड़ थी।
क्या करते हैं पराग शाह
बीजेपी उम्मीदवार पराग शाह मुम्बई के घाटकोपर पूर्व सीट से मौजूदा विधायक हैं। पराग शाह एक रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं और उनके कई प्रोजेक्ट गुजरात और चेन्नई में फैले हुए हैं। साल 2017 के बीएमसी चुनाव में उन्होंने अपनी संपत्ति 690 करोड़ रुपये की बताई थी। उनकी पत्नी मानसी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है, जिसमें कमर्शियल,रेजिडेंशियल और कृषि प्रॉपर्टी शामिल हैं। पराग शाह उस्मानिया विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक हैं और उन्होंने 2017 के निकाय चुनावों से महाराष्ट्र की राजनीति में कदम रखा था।
दूसरे-तीसरे स्थान पर भी बीजेपी का कब्जा
सबसे अमीर उम्मीदवारों के दूसरे स्थान पर बीजेपी उम्मीदवार और मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का हैं। जो पेशे से बड़े बिल्डर भी हैं। अपने चुनावी हलफनामे में, लोढ़ा की कुल संपत्ति ₹447 करोड़ है, जो 2019 में ₹441.65 करोड़ के मुकाबले केवल 1.21 प्रतिशत की वृद्धि है। उनकी अचल संपत्ति लगभग ₹218 करोड़ और चल संपत्ति ₹228 करोड़ है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष और कोलाबा सीट से बीजेपी उम्मीदवार राहुल नार्वेकर 129.80 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर बनकर उभरे हैं।
