Maharashtra, Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Poll of Polls 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आ गया है। इन एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर जो पोल ऑफ पोल्स के नतीजे दिख रहे हैं, उसमें झारखंड में बीजेपी सत्ता में वापसी करती दिख रही है, तो वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी नीत महायुति सत्ता बरकरार रखती दिख रही है। दोनों ही राज्यों में विपक्ष को बड़ा झटका लगता दिख रहा है।
महाराष्ट्र और झारखंड का पोल ऑफ पोल्स
महाराष्ट्र का पोल ऑफ पोल्स (Maharashtra Poll of Polls)
महाराष्ट्र एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स में बीजेपी नीत महायुति गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। विपक्ष को महाराष्ट्र में हार मिल सकती है। हालांकि आधिकारिक रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।
| सर्वे एजेंसी | महायुति (BJP+) | एमवीए (CONG +) | अन्य |
| Matrize | 150-170 | 110-130 | 8-10 |
| Chanakya Strategies | 152-160 | 130-138 | 6-8 |
| Peoples Pluse | 175-195 | 85-112 | 7-12 |
| Times Now JVC | 159 | 116 | 13 |
| P-Marq | 137-157 | 126-147 | 2-8 |
| Poll Diary | 122-186 | 69-121 | 12-29 |
| LokShahi Marathi Rudra | 128-142 | 125-140 | 18-23 |
| Poll of Polls | 158 | 121 | 9 |
झारखंड का पोल ऑफ पोल्स (Jharkhand Poll of Polls)
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को झटका दिख रहा है। झारखंड में बीजेपी गठबंधन सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के नतीज सही साबित हुए तो विपक्ष के हाथ से एक और राज्य छिटक सकता है।
| सर्वे एजेंसी | JMM+ | BJP+ | अन्य |
| Matrize | 25-30 | 42-47 | 1-4 |
| Chanakya Strategies | 35-38 | 45-50 | 3-5 |
| Times Now JVC | 30-40 | 40-44 | 1 |
| Peoples Pluse | 25-37 | 44-53 | 5-9 |
| P-Marq | 37-47 | 31-40 | 1-6 |
| Axis My India | 53 | 25 | 3 |
| Poll of Polls | 32 | 45 | 4 |
