महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को मिली एक और खुशखबरी! बागी नेता गोपाल शेट्टी ने नामांकन वापस लेने का किया ऐलान

Good News for BJP: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सभी की निगाहें बागियों पर टिकी हुई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भाजपा के असंतुष्ट नेता गोपाल शेट्टी ने आखिरी दिन नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। आपको बताते हैं कि उन्हें आखिर कैसे मनाया गया।

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने सोमवार को मुंबई की बोरीवली विधानसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की। भाजपा ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बोरीवली सीट से संजय उपाध्याय को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है।

Gopal Shetty withdrawal his nomination

गोपाल शेट्टी।

गोपाल शेट्टी ने की नामांकन वापस लेने की घोषणा

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने रविवार को शेट्टी के साथ बैठक की और उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के लिए राजी किया। सोमवार को शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, 'मैं आज अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। मेरी आपत्ति भाजपा की कार्यशैली को लेकर थी, जहां मेरे जैसे पार्टी कार्यकर्ताओं से परामर्श किए बिना ही फैसले लिए जाते हैं। पार्टी लगातार विधानसभा चुनावों के लिए बाहर से उम्मीदवार उतार रही थी और यह माना जा रहा था कि यह सब मुझसे परामर्श के बाद किया जा रहा है।'

End of Feed