Anushakti Nagar Seat: नवाब की बेटी से पीछे हुए स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आने वाला है। इसके लिए 288 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर सीट से एनसीपी-एसपी के उम्मीदवार फहाद अहमद 3980 वोटों से एनसीपी उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। फहाद खान बॉलीवुड की फेमस एक्सट्रेस स्वरा भास्कर के पति हैं।

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: मशहूर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर विधानसभा से अपनी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार एनसीपी (अजित पवार) उम्मीदवार 3980 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें एनसीपी-एसपी ने टिकट दिया है। खबर लिखे जाने तक एनसीपी उम्मीदवार सना मलिक 14,574 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं, जबकि एनसीपी (शरद पवार) फहाद मलिक 10,595 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वह अपनी प्रतिद्वंदी सना मलिक से 3,980 से पीछे हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आचार्य नवीन विद्याधर हैं। उन्हें 9,889 वोट मिल चुके हैं।

Election.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

नवाब मलिक का गढ़ है अणुशक्ति नगर

सना मलिक एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। अणुशक्ति नगर पारंपरिक रूप से नवाब मलिक का गढ़ रहा है। नवाब मलिक ने 2019, 2014 और 2009 में अणुशक्ति नगर सीट जीती थी। एनसीपी ने इस बार इस सीट से नवाब मलिक की बेटी सना को मैदान में उतारा है।

End of Feed