Maharashtra Election: गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र, फडणवीस बोले- यह विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप

भाजपा ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया।

Maharashtra Elections 2024: बीजेपी ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुंबई के होटल सोफिटेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह संकल्प पत्र विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का रोडमैप है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। यह महाराष्ट्र के पूर्व विकास का संकल्प पत्र हैं। हम प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Maharashtra Assembly Elections 2024

अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने, 25 लाख नौकरियों और किसानों के लिए भावांतर योजना जैसे वादे किए हैं। राज्य में स्किल सेंटर्स खोलने का भी ऐलान किया गया है। बीजेपी ने वृद्धा पेंशन 2100 रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान है। 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा इस चुनाव में महायुति गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में है। बीजेपी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है।

End of Feed