MP Election 2023: बुधनी से फिर मैदान में 'मामा' शिवराज, क्या पांचवीं बार भी बनेंगे सरताज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 28, 2023, 08:40 PM IST

Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan Budhni Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: शिवराज सिंह चौहान 29 नवंबर 2005 को पहली बार एमपी के मुख्यमंत्री बने। वह लगातार चार बार एमपी के सीएम रहे हैं। इस बार वह फिर सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं।

MP Election 2023: रिकॉर्ड चार बार से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें फिर बुधनी से टिकट दिया है। बीजेपी ने चौथी सूची में बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी ने अभी तक सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन इसके सबसे बड़े दावेदार शिवराज ही हैं। प्रदेश की जनता उन्हें प्यार से मामा बुलाती है। आइए जानते हैं शिवराज का सियासी सफर।

Shivraj Chouhan

शिवराज सिंह चौहान

1990 में पहली बार बने विधायक

एमए तक पढ़ाई कर चुके शिवराज 1990 में पहली बार विधायक बने थे। लेकिन 1991 को इस्तीफा देकर सांसद चुने गए। वह पांच बार सांसद चुने गए हैं। वह 29 नवंबर 2005 को पहली बार एमपी के मुख्यमंत्री बने। वह लगातार चार बार एमपी के सीएम रहे हैं। इस बार वह फिर चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं।

End of Feed