Madhya Pradesh Election: छह बार के MLA अजय सिंह का चुरहट में फिर चलेगा जादू? Ex-CM के हैं बेटे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 28, 2023, 03:49 PM IST

Madhya Pradesh Ajay Singh Churhat Election 2023 Profile, Net Worth, Party Name: हालांकि, साल 2018 में उन्हें अपने ही गढ़ में मात मिली थी। उन्होंने हार के पीछे पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ किए दौरों को जिम्मेदार ठहराया था।

Madhya Pradesh Ajay Singh Churhat Election 2023 Profile: अजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता हैं। वह सूबे की चुरहट सीट से छह बार के विधायक हैं। सिंह इसके अलावा राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। साथ ही प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। उनके पिता अर्जुन सिंह पूर्व सीएम थे।

ajay singh churhat

अजय सिंह चुरहट से छह बार के विधायक हैं। (फाइल)

सिंह पहली दफा 1985 में एमएलए बने थे। फिर 1991, 1998, 2003, 2008 व 2013 में भी विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1998 में 11वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होने के साथ ही मंत्री पद का भी दायित्व निभाया था। 15 अप्रैल 2011 से 10 दिसंबर 2013 तक वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी रहे थे।

End of Feed