बदायूं से 'चाचा' शिवपाल को जिताने में कोई कसर ना रखें, धर्मेंद्र यादव सपा कार्यकर्ताओं से कर रहे अपील

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 09:52 PM IST

Badaun Loksabha Seat: बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सपा कार्यकर्ताओं से सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव की जीत की अपील कर रहे हैं।

Badaun Loksabha Seat:समाजवादी पार्टी के नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे यहां से सपा उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव की जीत करें।सपा ने मंगलवार को इस सीट पर धर्मेंद्र की जगह शिवपाल यादव का नाम घोषित किया था। पहले धर्मेंद्र का नाम इस सीट से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था।

Badaun Loksabha Seat

समाजवादी पार्टी के नेता और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव

बिसौली में बुधवार को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों से कहा कि 'घर के बड़े बुजुर्ग लोग अगर चुनाव लड़ेंगे तो क्या उनकी गरिमा को गिरने दोगे। अगर उनकी गरिमा को गिरने दोगे तो लड़कों को संस्कारी कौन कहेगा।'

End of Feed