Lok Sabha Election: बिहार में 3 मार्च को विपक्ष का जुटान, राहुल गांधी पटना में करेंगे रैली; लालू यादव और सीताराम येचुरी होंगे शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 09:14 PM IST

Lok Sabha Election: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित की जाने वाली इस रैली को "जन विश्वास महारैली" का नाम दिया गया है।

Lok Sabha Election: बिहार से अभी कुछ दिनों पहले ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा करके निकले राहुल गांधी एक बार फिर से बिहार जाने की तैयारी कर रहे हैं। 3 मार्च को पटना में महागठबंधन की एक रैली होनी है, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इस रैली में विपक्ष के कई नेता जुटेंगे, जिसमें लालू यादव से लेकर सीताराम येचुरी तक का नाम शामिल है।

rahul gandhi patna rally

पटना में महागठबंधन की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

End of Feed