Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर से विधायक रहे अजय कपूर बीजेपी में शामिल हो गए है। कांग्रेस ने कपूर को बिहार के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी थी। बता दें, कानपुर से विधायक रह चुके अजय कपूर को कांग्रेस कानपुर सीट से लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती थी।
अजय कपूर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर बीजेपी का हाथ थामा
अजय कपूर 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह साल 2002 से 2017 तक विधायक रहे। अजय कपूर कानपुर की गोविंद नगर और किदवई नगर सीट से विधायक रह चुके है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस 17 और समाजवादी पार्टी 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी ने अभी तक 31 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान भी कर दिया है। बता दें, हाल ही में राहुल गांधी ने कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली थी जिसमे अजय कपूर अपनी पूरी ताकत से राहुल की गाड़ी में सवार थे और चुनाव से पहले कांग्रेस को जीत का दम भी दिखाया था।
