Lok Sabha Election 2024: भाजपा का क्या है चुनावी प्लान? पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 03:44 PM IST

BJP Plan For Election: पार्टी की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की 370 लोकसभा सीटों पर जीत श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ है।

Lok Sabha Chunav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीट जीतने के लिए जी-जान से जुट जाने और इस लक्ष्य को हासिल कर पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने को कहा। पीएम ने यह बात यहां भारत मंडपम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले हुई भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

PM Modi Plan For Lok Sabha Chunav

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए ये बड़ा लक्ष्य।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

पदाधिकारियों की बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 370 सीट और एनडीए को 400 सीट जीतना है।" तावड़े के मुताबिक मोदी ने कहा, "370 सीट हमारे लिए आंकड़ा नहीं है। यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि होगी।"

End of Feed