सपा का आखिरी दांव: अखिलेश ने कांग्रेस को दिया 17 सीटों का ऑफर,लेकिन इन दो सीटों पर फंस गया पेंच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 06:00 AM IST

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुरादाबाद और बलिया जैसी सीटें चाहती है। पिछले चुनाव में मुरादाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी। वहीं, बलिया समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। कांग्रेस यहां से अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उतारना चाहती है।

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ने आखिरी दांव चल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 17 सीटों का ऑफर दिया है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सपा की ओर से यह अंतिम ऑफर है। अगर इस पर सहमति नहीं बनती है तो अखिलेश यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

बता दें, सोमवार को मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि वह मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तभी शामिल होंगे, जब सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रायबरेली में होगी, जिस में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर अभी तक संशय बरकरार है।

End of Feed