Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव से पहले जमकर गरजे शिवराज, बोले- 'लागू होकर रहेगा CAA'

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर क्लस्टर बैठक करने मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पश्चिम बंगाल पहुंचे। जहां उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Lok Sabha Election-2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव से पहले संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू हो जाने का भरोसा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कुछ विपक्षी दलों के दावों के विपरीत सीएए का उद्देश्य नागरिकता रद्द करने के बजाय नागरिकता देना है। चौहान ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू हो जाएगा। इस कानून की बहुत आवश्यकता है। यह बार-बार स्पष्ट किया गया है कि यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह पड़ोसी देशों के उन भाइयों और बहनों को नागरिकता देने के लिए है जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण देश छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे।’’

Shivraj Singh Chauhan

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

सीएए का उद्देश्य उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों को नागरिकता देना है- शिवराज

शिवराज ने ऐसे समय में यह बयान दिया है जब इस महीने की शुरुआत में इस प्रकार की खबरें आई थीं कि इस कानून के नियमों को लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले अधिसूचित किया जाएगा। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 2029 में अधिनियमित सीएए का उद्देश्य उत्पीड़न का शिकार हुए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों सहित उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो 31 दिसंबर,2014 से पहले भारत आए थे। विवादास्पद सीएए को लागू करने का वादा पिछले लोकसभा चुनाव और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था। पार्टी नेताओं का मानना है कि इसने राज्य में भाजपा के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

End of Feed