Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस-आप साथ, अब कितना बदलेगा चुनाव? समझिए दिल्ली की सातों सीटों का समीकरण

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 06:52 AM IST

Delhi Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सियासी समीकरण बदल चुके हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के हाथ मिला लेने से दिल्ली में द्विध्रुवीय मुकाबला होगा। दोनों दलों ने सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की घोषणा कर दी, जिसके बाद तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

Lok Sabha Chunav: देश की राजधानी दिल्ली में भले ही सिर्फ 7 लोकसभा सीटें हैं, मगर यहां की सियासत पर देशभर की निगाहें टिकी रहती हैं। बीते 10 सालों से भाजपा ने इन सभी सीटों पर अपना एकतरफा दबदबा कायम रखा है। ऐसे में पहली बात राजधानी की राजनीति में ये देखने को मिलेगा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

Arvind Kejriwal Rahul Gandhi, Kejriwal Kharge

कांग्रेस और आप के बीच ऐसे हुआ समझौता।

कितना बदल जाएगा दिल्ली की सियासी समीकरण?

दिल्ली के सियासी समीकरण का बदलना तो लाजमी है। फिलहाल दो लोकसभा चुनावों में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की। उस वक्त कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ती रही हैं, मगर इस बार पहली दफा होगा कि दोनों एकसाथ चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। दोनों के साथ आने से भाजपा की उम्मीदों को कहीं न कहीं तगड़ा झटका लग सकता है।

End of Feed