Lok Sabha Election 2024: देर रात 3:15 बजे तक PM Modi करते रहे 150 सीटों पर मंथन, आज ही जारी हो सकती है BJP की पहली लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 08:09 AM IST

BJP CEC Meeting: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने देश की 150 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए है। उम्मीदवारों के चयन के लिए देर रात तक बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चली, जिसमें कई नामों पर मुहर लगाई गई।

BJP CEC Meeting: भाजपा (BJP) अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची आज ही जारी कर सकती है। इससे पहले उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात तक पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक की। पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर गुरुवार रात को 10:45 बजे के लगभग केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई, जो आधी रात के बाद तक यानी शुक्रवार को सुबह 3:15 बजे तक चली।

BJP CEC Meeting

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में देर रात तक हुआ मंथन

पार्टी मुख्यालय में लगभग साढ़े चार घंटे तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गोवा और केरल सहित अन्य कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 150 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सीट वाइज विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

End of Feed